Friday, July 23, 2021

सोहा अली खान की नई मेकअप असिस्टेंट बनी बेटी इनाया, देखें क्यूट वीडियो

ऐक्ट्रेस () ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने और फैमिली के फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोहा अली खान ने अपनी बेटी () का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप इसे बार-बार देखेंगे। सोहा अली खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम से एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में इनाया नाओमी खेमू अपनी मां सोहा अली खान के होठों पर लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। सोहा ने इसे कैप्शन दिया, 'क्या आप मेरे नए मेकअप असिस्टेंट से मिले हैं? #workfromhome' सोहा अली खान के इस बूमरैंग वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, तमाम सिलेब्स इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। ऐक्ट्रेस पत्रलेखा ने कॉमेंट सेक्शन में हार्ट-आई इमोजी बनाया है। चंकी पांडे की भाभी डीएन पांडे ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'बेबी गर्ल्स।' बताते चलें कि सोहा अली खान लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी इनाया नाओमी खेमू क्यूट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती थीं। इनाया नाओमी खेमू घर में अक्सर म्यूजिक बजाते हुए, पेटिंग करते हुए और अपने पेट्स के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती थीं। सोहा अली खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखाई दी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hX10Ee