साउथ की मशहूर ऐक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) को लेकर चर्चा में हैं। शो में निभाए गए उनके 'राजी' के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। काम के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने डॉगी के साथ गुब्बारे संग खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि उनका डॉगी कितना स्मार्ट है जो उछल-उछलकर गुब्बारे को मार रहा है। हैदराबाद का मौसम बेहतरीन वीडियो शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन दिया, 'मेरा गुडबॉय और उसका बलून के लिए जुनून।' इसके साथ उन्होंने #hyderabadweatherisxoxoxo हैशटैग दिया जिससे पता चल रहा है कि हैदराबाद का मौसम खुशगवार है। वीडियो को पसंद कर रहे लोग इस वीडियो पर साढ़े 8 लाख से ऊपर लाइक्स आ चुके हैं। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कॉमेंट सेक्शन में कोई दिल वाले इमोजी बना रहा है तो कोई फायर वाला इमोजी पोस्ट कर रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा अब 'Kaathuvaakula Rendu Kaadhal' और 'Shaakuntalam' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3wEUF4z