Pages

Saturday, July 24, 2021

मलाइका अरोड़ा ने कहा- मैं जल्द ही कुछ बेहतरीन कॉन्टेंट लेकर आने वाली हूं

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () ने भले ही फिल्मों से ब्रेक लिया हो लेकिन वह किसी न किसी माध्यम से ऐक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू कर चुकी हैं। वे योग और फिटनेस एक्सपर्ट के तौर पर भी जानी जाती हैं। इसके अलावा वह टीवी शोज में जज के तौर पर भी काफी पॉप्युलर हैं। हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने दो साल पहले कॉन्टेंट को को प्रड्यूस करने की योजना बनानी शुरू की थी। वह प्रड्यूसर के तौर पर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से भी जुड़ी थीं। अब वह अपने साथियों के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं और नया कॉन्टेंट प्रड्यूस करने के लिए तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को कुछ समय के लिए जज किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर चैप्टर 2' में जज के तौर पर वापसी करेंगी। मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'आखिर, यह सब आगे बढ़ रहा है और मैं कुछ शोज को को-प्रड्यूसर करने जा रही हूं और कुछ बेहतरीन कॉन्टेंट के साथ आ रही हूं। मैं उम्मीद कर रही हूं कि यह सब आसानी हो जाए। पहले से ही बहुत सारा काम है। पिछले दो सालों में योजनाओं ने आकार लिया है और मैं अपना शुरुआती कुछ काम जारी करने की उम्मीद कर रही हूं। मैंने इसके लिए कुछ अद्भुत लोगों के साथ मिलकर काम किया है। चर्चाएं चल रही हैं और ये सभी पाइपलाइन में हैं।' मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, 'डांस शो जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुझसे वापसी के लिए इंतजार नहीं होता है। मैं जल्दी काम शुरू करना चाहती हूं। हमने ऑनलाइन ऑडिशन लेना शुरू किया था, जो काफी मजेदार था और सरप्राइज से भरा था। मैं अपने ऐप पर भी काम कर रही हूं। मैं पक्का करना चाहती हूं कि मेरा ऐप ज्यादा से ज्यादा से लोगों तक पहुंचे और हम फिटनेस और सेहत के संबंध में अपने यूजर्स से ज्यादा बातचीत कर पाएं।' बताते चलें कि मलाइका अरोडा एंटरप्रेन्योर के साथ अपनी डांसिंग स्किल के लिए काफ पॉप्युलर हैं। उन्हें 'मुन्नी बदनाम हुई' (दबंग), 'माही वे' (कांटे), 'छैया छैया' (दिल से...) जैसे गानों के लिए जाना जाता है। बता दें कि अपनी सेहत को लेकर सजग रहने वाली ऐक्ट्रेस ने शायद ही कभी अपनी फिटनेस रुटीन को छोड़ा हो।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kVwP2a