Wednesday, July 21, 2021

शाहरुख खान की अगली फिल्‍म में ऐक्‍ट्रेस के लिए फाइनल हुईं नयनतारा, तैयारियां शुरू!

शाहरुख खान की अगली फिल्‍म में ऐक्‍ट्रेस के लिए फाइनल हुईं नयनतारा, तैयारियां शुरू!
बॉलिवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जल्‍द ही फिल्‍म 'पठान' में नजर आएंगे। इस ऐक्‍शन फिल्‍म में उनके ऑपोजिट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दिखेंगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस बीच उनके लिए एक और गुड न्‍यूज आई है। दरअसल, लंबे वक्‍त से ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान साउथ के डायरेक्‍टर ऐटली की फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे। अब लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म में किंग खान के ऑपोजिट ऐक्‍ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) को फाइनल किया गया है और उन्‍होंने फिल्‍म साइन कर ली है। अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब दोनों किसी फिल्‍म में साथ दिखेंगे। फैंस हैं काफी एक्‍साइटेड बताया जा रहा है कि शाहरुख के साथ रोमांस करने से पहले नयनतारा अपने कैरक्‍टर को लेकर काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्‍म में शाहरुख का डबल रोल हो सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। दोनों को एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं। इन फिल्‍मों में दिखेंगे शाहरुख फिलहाल, शाहरुख 'पठान' की शूटिंग में बिजी हैं। डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इसके अलावा किंग खान अब राजकुमार हिरानी की फिल्‍म का भी हिस्‍सा हो सकते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iv3R6E
via Blogger https://ift.tt/3kGMnH9
July 22, 2021 at 12:35AM