Sunday, July 11, 2021

अफगानिस्तान में इस समय तालिबान को बढ़त मिली है : पेंटागन

अफगानिस्तान में इस समय तालिबान को बढ़त मिली है : पेंटागन
(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 जुलाई (भाषा) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने रविवार को स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में तालिबान को बल मिला है और उसने पहले से कहीं अधिक इलाकों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। पेंटागन ने इसके लिए अफगानिस्तान की सेना के बजाय नागरिक सरकार के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।

पेंटागन की यह टिप्पणी उन खबरों की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें कहा गया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। माना जा रहा है कि तालिबानी लड़ाकों का अब देश के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, ‘‘ हम खराब होती सुरक्षा स्थिति और हिंसा से बहुत चिंतित है, खासतौर पर जिस तरह से हिंसा बढ़ी है। इस समय तालिबान बढ़त बनाए हुए है और उसे बल मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कहना है कि हम उससे अनजान नहीं है। हम देख रहे हैं और नजर रखे हुए हैं, यही वजह है कि हम फिर से अपने अफगान साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं उन्हें क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमें पता है, उन्हें भी पता है कि कैसे उन्हें देश की रक्षा करनी है। यह वह समय है कि वे आगे बढ़कर कार्य करें।’’

उन्होंने कहा कि तालिबान ने इस समय बढ़त बना ली है और पहले से कहीं अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।



from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3yLYoPf

via Blogger https://ift.tt/3yMghgN
July 12, 2021 at 01:10AM