बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की छोटी बहन () ने सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। खुशी कपूर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। खुशी कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि खुशी कपूर ने ओवरसाइज का सूट के साथ क्रॉप टॉप पहन रखा है। उन्होंने इस तस्वीरों के साथ लिखा है, 'पॉवर सूट।' खुशी कपूर की इन तस्वीरों पर फैंस के अलावा सिलेब्स भी कॉमेंट कर रहे हैं। उनके अंकल संजय कपूर, आंटी महीप कपूर, कजिन शनाया कपूर, स्टेप सिस्टर अंशुला कपूर के अलावा नव्या नवेली नंदा, अंजिनी धवन और अलाविया जाफरी ने खुशी कपूर की तस्वीरों पर कॉमेंट किए हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर की तरह खुशी कपूर भी फिल्में जॉइन करना चाहती हैं। हालांकि, उनके पिता बोनी कपूर ने साफ कर दिया है कि वह उन्हें लॉन्च नहीं करेंगे। वह चाहते हैं कि खुशी कपूर को कोई और लॉन्च करे। बोनी कपूर चाहते हैं कि वह खुद अपने पैरों पर खड़ी हों।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Tj9Ant