शेर्लोट्सविल अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के शेर्लोट्सविल में एक स्मारक से की प्रतिमा हटा दी गई। जनरल रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा को हटाने का काम शनिवार सुबह तड़के शुरू किया गया। इस दौरान कई लोग पार्क के चारों ओर इकट्ठा हो गए और प्रतिमा को हटाते ही जश्न मनाया। शेर्लोट्सविल की मेयर निकुया वाकर ने क्रेन के स्मारक के पास पहुंचने पर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा को हटाना शेर्लोट्सविल, वर्जीनिया और अमेरिका की मदद करने के लक्ष्य के दिशा में एक छोटा कदम है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा दासता और काले लोगों पर अत्याचार का प्रतीक है। प्रतिमा को हटाने के लिए कई वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ी गई और सामुदायिक स्तर पर प्रदर्शन भी हुआ। शनिवार को ली और एक और जनरल थॉमस ‘स्टोनवाल’ जैकसन की प्रतिमा हटा दी गई। चार साल पहले रैली में हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी जिसके बाद नस्लीय समानता को लेकर बहस शुरू हुई थी। ली अमेरिका में 1861 से 1865 के बीच चले गृह युद्ध में दास प्रथा के समर्थक संघीय राज्यों की सेना का कमांडर था। अमेरिका में कई लोग ली को देश के गुलामों के खिलाफ हुए अत्याचार और दास प्रथा के इतिहास के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3hZLeXU