() की शुरुआत 23 जुलाई यानी शुक्रवार को होने जा रही है। इंडिया टीम भी इस ओलंपिक में हिस्सा ले रही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर तमाम हस्तियां भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर रही हैं। () ने भी टीम इंडिया को सपॉर्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। सलमान खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं। भारत को चीयर करने के लिए ये मेरा विक्ट्री पंच है।' सलमान खान ने अपने वीडियो के साथ लिखा, 'मैं अपनी भारतीय ओलंपिक टीम का समर्थन करने के अभियान में शामिल हूं। मैं किरेन रिजिजू के द्वारा दिए गए चैलेंज को स्वीकार करता हूं।' अक्षय कुमार ने भी इंडियम टीम के लिए चीयर करते एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं, 'टोक्यो ओलंपिक में हमें अपने जाबांज खिलाड़ी का हौसला बढ़ाना है। मुझे विश्वास है कि हमारे प्रोत्साहन और दुआ से हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में हमारे देश का नाम रोशन करेंगे। मेरी टीम है आप सब अक्कियन। अक्कियन आप भी अपना वीडियो बनाइए और अपने 5 दोस्तों को इस वीडियो में टैग करिए और हैशटैग 'चीयर फॉर इंडिया' के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। भारत की जीत भारत के हाथों में है।' बताते चलें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए क्रेंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 21 जुलाई को नई पहल 'हमारा विक्ट्री पंच' की शुरुआत की। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहा है और 8 अगस्त चलेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। अब सलमान खान 'टाइगर 3', 'किक 2', 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zs2cWm