
बॉलिवुड के पॉप्युलर ऐक्टर () अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और उनका एक किरादर क्राइम मास्टर गोगो () काफी फेमस है। वह एक बार फिर अपने इसी किरदार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, शक्ति कपूर की बेटी () ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह क्राइम मास्टर गोगो बने हुए नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि ऐक्ट्रेस नेल पॉलिश लगा रही हैं तभी पीछे से शक्ति कपूर आ जाते हैं और उन्हें देखकर वह चौंकते हुए कहती हैं कि बापू। शक्ति कपूर कहते हैं कि क्राइम मास्टर गोगो वापस आ गया है और आया है तो कुछ लूट कर जाएगा। इसके बाद वह उनकी नेल पॉलिश लेकर चले जाते हैं। इस पर श्रद्धा कपूर कहती हैं कि क्या जरूरत थी क्राइम मास्टर गोगो को वापस बुलाने की और अब वो कहां से क्या-क्या लूट कर ले जाएंगे। श्रद्धा कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अरे बापू नेल पॉलिश तो छोड़ देते! गोगो इस बैक, आए है तो कुछ लूट कर जाएंगे!’ बताते चलें कि साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो का रोल निभाया था। शक्ति कपूर की क्राइम मास्टर गोगो के रूप में वापसी देखकर फैंस काफी खुश हैं। हालांकि, उनके इस किरदार को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक पता नहीं चला है कि उनका ये कोई प्रमोशन है या फिर वह कोई फिल्म या सीरीज के साथ इस किरदार में फिर से नजर आएंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। अब श्रद्धा कपूर फिल्म 'नागिन' और फिल्म 'स्त्री 2' में काम करती दिखाई देंगी। उन्होंने फिल्म स्त्री में राजकुमार राव के साथ काम किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kvlq9b