आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे इमरान खान (Imran Khan) ने 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने से' बड़ा बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ फिल्मों में नजर आए और फिर एकदम से गायब हो गए। कुछ महीनों पहले वह तब चर्चा में आए जब खबरें आईं कि उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ दी है। अब हाल ही में उन्हें पापाराजियों ने बांद्रा में स्पॉट किया। अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें इमरान काफी बदले अवतार में नजर आ रहे हैं। वह ब्लू टी-शर्ट, कार्गो पैंट और स्नीकर्स में दिख रहे हैं। उनके बाल भी अब सफेद हो गए हैं। बिल्डिंग में जाते वक्त उन्होंने फोटोग्राफर्स को वेव भी किया। डायरेक्शन की ओर इमरान का रूझान इससे पहले ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इमरान के ससुर Ranjev Malik ने कहा था, 'इमरान का पर्सनल डिसीजन है। हां, यह जरूर है कि उनका रूझान तब से डायरेक्शन की ओर रहा है जब वह फिल्म स्कूल में थे। वह इस पर काम कर रहे हैं और इसे पूरा करेंगे।' पर्सनल लाइफ में भी मुश्किल? बता दें, इमरान आखिरी बार निखिल आडवाणी की रोमांटिक कॉमिडी फिल्म 'कट्टी बट्टी' में कंगना रनौत के साथ नजर आए थे। उसके बाद से उन्होंने बॉलिवुड से दूरी बना ली। पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐक्टर ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। लंबे वक्त से उनके रिश्ते में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3CdOB7b
via Blogger https://ift.tt/3lBfn3w
August 06, 2021 at 12:35AM