भारत की अध्यक्षता में, यूएनएससी अफगानिस्तान में स्थिति पर बैठक करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘कल की चर्चा के दौरान, हम अफगानिस्तान पर अपना विचार और दृष्टिकोण साझा करेंगे तथा हम इस अहम मुद्दे पर सार्थक चर्चा होने की उम्मीद करते हैं।’’
तालिबान की हिंसा रोकने के लिए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री हनीफ अतमार के अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से यूएनएससी की आपात बैठक बुलाने का आग्रह करने के दो दिनों बाद यह बैठक करने का फैसला किया गया।
अगस्त महीने के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
बागची ने कहा कि अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर भारत करीबी नजर रखे हुए हैं और यह एक फौरन एवं व्यापक संघर्ष विराम की अपील जारी रखे हुए है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता में भारत एक बड़ा हितधारक है।
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3lE6mXh