Pages

Wednesday, August 25, 2021

अचानक काबुल क्यों पहुंचे अमेरिका के दो सांसद? बाइडन प्रशासन के हाथ-पांव फूले

वॉशिंगटन अमेरिकी कांग्रेस के दो सदस्य अफगानिस्तान में अराजक स्थिति के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के काबुल हवाई अड्डे पर पहुंच गए। इस कारण अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी सैन्य कर्मियों को उन्हें सुरक्षा एवं सूचना मुहैया कराने के लिए संसाधन लगाने पड़े। अब अमेरिकी अधिकारियों ने शिकायत करते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट पेंटागन को भेजी है। काबुल हवाई अड्डे पर घंटों रुके रहे दोनों सांसद कांग्रेसमैन सेट मौलटन और पीटर मीजर मंगलवार को चार्टर विमान से काबुल पहुंचे। अपनी वापसी से पहले वे कई घंटों तक काबुल हवाई अड्डे पर रहे। इससे अधिकारियों ने यह शिकायत की कि दोनों नेताओं के फ्लाइट की सीटों का इस्तेमाल अन्य अमेरिकियों या देश से निकलने वाले अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा सकता था।हालांकि कांग्रेस सदस्यों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने उस उड़ान से आना सुनिश्चित किया जिसमें सीटें खाली थीं। सांसदों ने अपने दौरे का मकसद बताया दोनों ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस के सदस्यों के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम कार्यपालिका की निगरानी करें। हमने यह यात्रा गुप्त रूप से की और हमारे रवाना होने के बाद ही बताया ताकि जमीन पर लोगों के लिए जोखिम और व्यवधान को कम किया जा सके। हम वहां जानकारी इकट्ठा करने के लिए थे। दोनों सांसद पूर्व में सेना में रहते हुए इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाइडन प्रशासन नाराज उड़ान के बारे में जानकारी रखने वाले तीन अधिकारियों ने कहा कि विदेश विभाग, रक्षा विभाग और व्हाइट हाउस के अधिकारी इस घटना को लेकर नाराज हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कि इन सांसदों ने निकासी का निर्देश देने वाले राजनयिकों या सैन्य कमांडरों के समन्वय के बिना कैसे किया।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3gxE0uv