Friday, August 20, 2021

इटली के जनरल ने अफगानिस्तान से नाटो बलों की वापसी की आलोचना की

इटली के जनरल ने अफगानिस्तान से नाटो बलों की वापसी की आलोचना की
रोम, 20 अगस्त (एपी) पश्चिम अफगानिस्तान में 2001 में इटली के शुरुआती सैन्य दल का नेतृत्व करने वाले इटली के एक सेवानिवृत्त जनरल ने कहा कि नाटो की पूरी तरह वापसी सर्दियों में होनी चाहिए थी जब तक तालिबान का तथाकथित ‘संघर्ष का मौसम’ खत्म हो जाता।

जनरल जियोर्जियो बातिस्ती ने स्काई टीजी 24 टीवी को शुक्रवार को साक्षात्कार में कहा कि बगराम में अमेरिकी वायु सेना केंद्र को सैनिकों की वापसी के दौरान परिचालन में रखा जाना चाहिए था ताकि नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद मिलती।

बातिस्ती ने कहा, ‘‘मेरी राय में अंतिम वापसी को आगे बढ़ाना जरूरी था।’’

उन्होंने दलील दी कि बेहतर होता कि सेना संघर्ष के परंपरागत मौसम के समाप्त होने के बाद वापस होती। इसके बजाय वे बीच में ऐसे वापस होने लगे जैसे रात में चोर लौट रहे हों।

एपी वैभव पवनेश

पवनेश



from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/37YMcPA

via Blogger https://ift.tt/3D4cgHG
August 21, 2021 at 12:09AM