Pages

Friday, August 6, 2021

UNSC में पाकिस्तान के ऊपर बरसा अफगानिस्तान, बोला- तालिबान को मदद करना तत्काल बंद करो

वॉशिंगटन पाकिस्तान-तालिबान गठजोड़ की गूंज अब संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी सुनाई देने लगी है। अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति को लेकर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अफगानिस्तान ने खुलकर पाकिस्तान पर निशाना साधा। इस बैठक में शामिल सभी सदस्य देशों ने एक सुर में तालिबान की आलोचना करते हुए हिंसा को रोकने की अपील की। सभी देशों ने कहा कि ताकत के दम पर अफगानिस्तान पर कब्जा मान्य नहीं होगा। अफगानी दूत ने तालिबान की क्रूरता बताई संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि गुलाम एम इसाकजई ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। तालिबान ने दोहा समझौते का उल्लंघन करते हुए क्रूर सैन्य संघर्ष शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान को विदेशी लड़कों से मदद मिल रही है। उन्होंने दुनिया के सबसे ताकतवर संस्था के मंच पर तालिबान पाकिस्तान संबंधों की बखिया उधेड़ दी। यूएन में तालिबान-पाकिस्तान संबंधों की पोल खोली इसाकजई ने कहा कि तालिबान लड़ाकों का पाकिस्तानी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने पाकिस्तान में तलिबान के लिए फंड इकट्ठा करने की घटनाओं की ओर भी इशारा किया। अफगानी दूत ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि हम पाकिस्तान से तालिबान की आपूर्ति लाइन हटाने का आग्रह करते हैं। इससे पहले अफगान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह कई बार तालिबान को पाकिस्तानी मदद की बात कह चुके हैं। बैठक में ये देश हुए शामिल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस बैठक की अध्यक्षता भारत ने की। बैठक में शामिल अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, वियतनाम, रूस मैक्सिको, नाइजर, इस्तोनिया, नॉर्वे ने अफगानिस्तान में जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई। उधर, चीन ने इसी बैठक में अफगानिस्तान में जारी हिंसा के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। चीन के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि अफगानिस्तान में सैन्य समाधान मॉडल फेल हो चुका है। अफगानी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान पर लगाए हैं गंभीर आरोप अफगानी उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह पाकिस्तान के ऊपर तालिबान को प्रतिबंधित विस्फोटक और हथियार देने के आरोप लगा चुके हैं। सालेह ने खुलकर पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा था कि वह अफगानिस्तान में अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई कर रहा है। इसका इस्तेमाल कर तालिबान हमारे निर्दोष अफगान नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। पाकिस्तान में अमोनियम नाइट्रेट भेज रहा पाकिस्तान अमरुल्लाह सालेह ने कहा था कि पाकिस्तान हमारे देश में अमोनियम नाइट्रेट भेज रहा है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो किसी दूसरे देश में अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक की सप्लाई कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पश्चिमी देशों के दूतावास ने हमारे देशों से हजारों नागरिकों को क्यों बाहर निकाला है? उन्होंने बताया कि क्योंकि उन्हें अपनी हत्या का डर था। पाकिस्तान की सहायता के कारण दूसरे देशों का इन्वेस्टमेंट, उनके लोग, हमारे लोगों की जानें सबकुछ रिस्क में हैं। कराची में तालिबान का ट्रेनिंग सेंटर अमरुल्लाह सालेह ने दावा किया था कि पाकिस्तान के कराची में तालिबान आतंकी सेफ हाउस बनाए हुए हैं। यहां तालिबान का ट्रेनिंग सेंटर है, जहां आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान कराची में फंड जुटाने के अभियान और आतंकवादी मदरसे भी चलाता है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई से आने वाली सप्लाई को रोक दिया जाए तो तालिबान कुछ ही हफ्तों में अपनी बढ़त को खो देगा।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3Aj4lUI