Thursday, September 23, 2021

अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना कपूर को किया बर्थडे विश, ऐक्टर ने अपनी पोस्ट में दिया ये हिंट

अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना कपूर को किया बर्थडे विश, ऐक्टर ने अपनी पोस्ट में दिया ये हिंट
अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना कपूर को किया बर्थडे विश, ऐक्टर ने अपनी पोस्ट में दिया ये हिंट
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बीते 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन () मनाया था। इस खास दिन पर उनके परिवार के लोगों और दोस्तों के अलावा बी-टाउन सिलेब्स ने बधाई दी थी। अब अर्जुन कपूर ने दो दिन बाद करीना कपूर को बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर () ने अपने मैसेज में देरी के पीछे का कारण भी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐक्ट्रेस को अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' के सीक्वल में शामिल करने की तरफ इशारा किया है। अर्जुन कपूर ने करीना कपूर को बर्थडे विश करने के लिए सैफ अली खान और तैमूर के साथ की तस्वीर शेयर की है। वहीं, बैकग्राउंड में करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। अर्जुन कपूर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'बेबो, जन्मदिन की देर से बधाई। मैं टिम और नवाब साहब और अपनी इस तस्वीर को करने की कोई कारण खोज रहा था, लेकिन हम सब जानते हैं कि फोकस बाहर होते हुए भी तुम हर फ्रेम में आकर्षण का केंद्र रहोगी। सेट पर समय अच्छा रहे, खासकर तब जबकि हमें तुम्हें भी भूत पुलिस के सीक्वल में शामिल कर लें।' करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अर्जुन कपूर की पोस्ट को रिशेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस अपनी पसंदीदा तस्वीर बताया है। बताते चलें कि ये तस्वीर हिमाचल प्रदेश में 'भूत पुलिस' की शूटिंग के दौरान की है। इस दौरान करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ सैफ अली खान से मिलने गई थीं। अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम की फिल्म 'भूत पुलिस' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। वहीं, करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करती दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39wpa3v
via Blogger https://ift.tt/3i0esXQ
September 24, 2021 at 12:35AM
via Blogger https://ift.tt/3lPwc9q
September 24, 2021 at 12:35AM