Monday, September 13, 2021

मां शर्मिला टैगौर के साथ 'छोटे' सैफ अली खान, बचपन की तस्वीर देखकर फैंस को आई तैमूर की याद

बॉलिवुड ऐक्टर (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान () भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और अपने परिवार के सदस्यों को नई और पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सबा अली खान ने अपने भाई सैफ अली खान और मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की थ्रोबैक तस्वीर ( And Photo) शेयर की है। सबा अली खान ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके भाई सैफ अली खान मां शर्मिला टैगौर के साथ नजर आ रहे हैं। सबा अली खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'मां और बेटा। एक साथ फ्रेम में... हमेशा के लिए।' सैफ अली खान के बचपन की इस तस्वीर को देखकर आपको एक बार लगेगा कि ये तो उनका बड़ा बेटा हैं। फैंस ने तस्वीर पर कॉमेंट कर लिखा है कि तैमूर अपने पिता सैफ की कॉपी है। बताते चलें कि सैफ अली खान की पत्नी और ऐक्ट्रेस करीना कपूर ने इस साल फरवरी में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'भूत पुलिस' में जैकलिन फर्नांडीस, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे। अब सैफ अली खान फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सैनन और सनी सिंह के साथ काम करते दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3z8sLzh