Video: अर्जुन कपूर ने दिखाया अपना हेयर केयर सेशन, मलाइका अरोड़ा ने किया ये कॉमेंट
Video: अर्जुन कपूर ने दिखाया अपना हेयर केयर सेशन, मलाइका अरोड़ा ने किया ये कॉमेंट
बॉलिवुड ऐक्टर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर ने अपना एक और वीडियो () शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपना हेयर केयर सेशन () दिखाया है। ऐक्टर के इस वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड () ने कॉमेंट सेक्शन में फायर इमोजी बनाया है। अर्जुन कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने हेयर केयर सेशन का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हेयरस्टाइल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'लाइट... कैमरा... ऐक्शन।' अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैंस ने काफी पसंद किया है और कॉमेंट किया है। वहीं, मलाइका अरोड़ा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी सहित तमाम सिलेब्स ने भी कॉमेंट किया है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर ने बीते सप्ताह Mercedes Maybach GLS600 एसयूवी खरीदी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। एसयूवी की कीमत 2.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अर्जुन कपूर ने अपनी कार का नंबर 02911 रखा है जो उनके पिता बोनी कपूर के बर्थडे 29 दिसंबर और बहन अंशुला कपूर के बर्थडे 11 नवंबर की तारीखें हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' बीते 10 सितंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर 'एक विलन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38YW5gX
via Blogger https://ift.tt/3C6yl6U
September 13, 2021 at 12:35AM
via Blogger https://ift.tt/3tBbNIy
September 13, 2021 at 12:36AM
via Blogger https://ift.tt/392yk7K
September 13, 2021 at 12:36AM