मिनेसोटा के बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल
मिनेसोटा के बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल
मिनेसोटा के बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल
मिनेसोटा के बार में गोलीबारी में एक की मौत, 14 घायल
सेंट पॉल (अमेरिका), दस अक्टूबर (एपी) मिनेसोटा के सेंट पॉल स्थित एक बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
सेवेंथ स्ट्रीट ट्रक पार्क बार में रविवार तड़के गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से प्रतीत होता है कि कई लोग गोलीबारी करने में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस प्रवक्ता स्टीव लिंडर्स ने कहा, ‘‘हमारे यहां बार में काफी भीड़भाड़ होती है, काफी लोग यहां आते हैं और कुछ लोग पिस्तौल निकालकर बेतरतीब गोलीबारी करते हैं, जिन्हें लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं होती है।’’
‘स्टार ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि महिला की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह शहर में इस वर्ष गोलीबारी की घटना की 32वीं शिकार है।
लिंडर्स ने कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।
एपी नीरज नरेश
नरेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3BthdIQ
via Blogger https://ift.tt/3oLX9Oj
October 11, 2021 at 12:09AM
via Blogger https://ift.tt/3Fv0OG6
October 11, 2021 at 12:09AM
via Blogger https://ift.tt/3amI0KQ
October 11, 2021 at 12:09AM
via Blogger https://ift.tt/3mEfHxk
October 11, 2021 at 12:09AM
via Blogger https://ift.tt/2WZnk8B
October 11, 2021 at 12:09AM