Sunday, October 10, 2021

नुसरत जहां ने यश संग बच्‍चे पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, कहा- दुनिया क्‍या कहती है मुझे फर्क नहीं पड़ता

नुसरत जहां ने यश संग बच्‍चे पर पहली बार तोड़ी चुप्‍पी, कहा- दुनिया क्‍या कहती है मुझे फर्क नहीं पड़ता
ऐक्ट्रेस () ने बीते अगस्त में बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से उनके बच्चे के पिता को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थीं। दरअसल, नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ शादी की थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अब नुसरत जहां ने स्पष्ट कर दिया कि उनके बच्चे के पिता () हैं। नुसरत जहां ने इंटरव्यू में बताया कि उनको लेकर दुनिया क्या कहती है उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से अपने रिश्ते को लेकर बात की है। इस बातचीत में नुसरत जहां ने कहा, 'वह बिल्कुल घबराए नहीं। ये आपसी फैसला था। हमें परवाह नहीं थी कि दुनिया क्या सोचेगी। मुझे पता था कि वे या तो मुझे स्ट्रॉन्ग कहेंगे या फिर मुझे नाम से बुलाएंगे।' यश दासगुप्ता ने कहा, 'बच्चा पैदा करने के मेरे अपने कारण हो सकते हैं। लेकिन, मुझे बताओ जो लोग हमारे बारे में बात कर रहे थे, वे क्या उम्मीद कर रहे थे? मैं एक प्रग्नेंट महिला को अपने से दूर कर दूं? क्या दुनिया की नजर में ऐसा करना उचित होता?' यश दासगुप्ता ने बच्चा पैदा करने को लेकर कहा कि उन्होंने नुसरत जहां से कहा कि वह बच्चा चाहते हैं लेकिन आखिरी फैसला उन पर छोड़ दिया। यश ने कहा, 'जब उसने मुझे बताया तो मैं नहीं झुका। मैंने बस उससे पूछा कि वह वह इसके साथ आगे बढ़ना चाहती है। ये मेरी बॉडी नहीं, ये उसकी है। उसे फैसला करना था। मैंने उससे कहा कि उसके फैसले के बावजूद मैं उसका साथ कभी नहीं छोडूंगा। मैं बच्चा चाहता था लेकिन उस पर फैसला थोप नहीं सकता था। उसने मुझसे यहां तक कहा कि अगर तुम्हें बच्चे से कोई लेना-देना नहीं है, तो कोई बात नहीं, मैं बच्चे को रख लूंगी।' बताते चलें कि कि यश दासगुप्ता और नुसरत जहां बंगाली ऐक्टर्स हैं, दोनों एक साथ कुछ फिल्मों में काम किया है। नुसरत जहां ने 26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद यश दासगुप्ता ने मीडिया को डिलीवरी पर अपडेट देते हुए बताया था मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताते चलें कि नुसरत जहां टीएमसी की सासंद भी हैं और उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ विवाद में फंस गई थीं। उन्होंने दावा किया था कि साल 2019 में तुर्की में निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थीं। निखिल जैन ने दावा किया था कि नुसरत जहां ने शादी के रजिस्ट्रेशन की उनकी रिक्वेस्ट को टाल दिया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iNmWSy
via Blogger https://ift.tt/3AobfHT
October 11, 2021 at 12:35AM