Pages

Monday, October 11, 2021

'सरदार उधम' से विक्की कौशल का एक और लुक आया सामने, रील और रियल में फर्क करना होगा मुश्किल

'सरदार उधम' से विक्की कौशल का एक और लुक आया सामने, रील और रियल में फर्क करना होगा मुश्किल
बॉलिवुड ऐक्टर () इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार उधम' (Sardar Udham) के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले विक्की कौशल लगातार अपनी फिल्म के सेट से बीटीस फोटोज भी शेयर कर रहे हैं। अब ऐक्टर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रियल लाइफ और रील लाइफ के उधम सिंह को दिखाया गया है। विक्की कौशल ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कोलाज बनाकर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक तरफ रियल लाइफ के नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ सरदार उधम सिंह के किरदार में विक्की कौशल दिखाई दे रहे हैं। ऐक्टर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, '1938 में शेफर्ड् का बुश गुरुद्वारा, लंदन। लंगर में सेवा देते हुए उधम सिंह (बाईं ओर)। दाईं ओर, शूजीत दा और टीम का सूक्ष्म शिल्प कौशल जिसने सरदार उधम सिंह के इस पल को रीक्रिएट किया।' फिल्म 'सरदार उधम' क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है और इसमें विक्की कौशल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। सरदार उधम सिंह ने 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड में हुई मौतों का बदला लेने के लिए लंदन में जनरल डायर को गोली मार दी थी। शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सरदार उधम' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा बनिता संधू, शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन और कर्स्टी एवर्टन मुख्य भूमिकाओं में और अमोल पाराशर स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oRkEph
via Blogger https://ift.tt/3veU76x
October 12, 2021 at 12:35AM