शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे () की जमानत याचिका पर गुरुवार को मुंबई सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित कर लिया है और 20 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। इस तरह से आर्यन खान को एक बार फिर जमानत नहीं मिल पाई है। आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने प्रतिक्रिया देते हुए निराशा व्यक्त की है। आर्यन खान की जमानत नहीं मिलने पर स्वरा भास्कर, राहुल ढोलकिया, हंसल मेहता, केआरके और राम गोपाल वर्मा सहित तमाम सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिऐक्शन दिया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूरी तरह से उत्पीड़न है।' शाहरुख खान की फिल्म रईस के डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं ऐसे लोगों की कद्र करता हूं, जो अपना काम कर रहे हैं, मगर दुर्भाग्य से यह सिर्फ वो बात नहीं लगती। आर्यन की जेल अवधि बढ़ने से निराश हूं।' फिल्ममेकर हंसल मेहला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कई देशों में मारिजुआना/भांग का सेवन कानूनी है। कई देशों में इसे गैर-अपराधी बना दिया गया है। हमारे देश में इसका सेवन नशीले पदार्थों पर कंट्रोल के बजाय उत्पीड़न किया जाता है। इस लगातार चल रहे उपहास को समाप्त करने के लिए धारा 377 को खत्म करने जैसा आंदोलन जरूरी है।' गौरतलब है कि आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को न्यायिक हिरासत में मुंबई में आर्थर रोड जेल और भायखला महिला जेल में अगले 5 दिन के लिए भेज दिया गया है। दरअसल, 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मुंबई सेशन कोर्ट की छुट्टी रहेगी। विजयादशमी के कारण हाई कोर्ट और सेशंस कोर्ट दोनों 5 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YSxusF