Monday, November 1, 2021

'अंतिम' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज, सलमान खान के भांगड़े ने खींचा ध्यान

'अंतिम' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज, सलमान खान के भांगड़े ने खींचा ध्यान
(Salman Khan) और () की फिल्म '' (Antim: The Final Truth) का दूसरा गाना '' () रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले मेकर्स ने पहला गाना 'विघ्नहर्ता' (Vighnaharta) रिलीज कर दिया गया था। आयुष शर्मा के आकर्षक डांस मूव्स, सलमान खान का भांगड़ा और गाने के लिरिक्स आपका ध्यान खींचेंगे। गाने 'भाई का बर्थडे' के वीडियो में आयुष शर्मा फिल्म में अपने भाई (डॉन) जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले सलमान खान डांस पार्टी का गेट क्रैश करते हुए भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को हितेश मोदक ने कम्पोज किया है और साजिद खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स नितिन रायकर ने लिखे हैं और मुदस्सर खान ने कोरियॉग्राफ किया है। फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' में पहला मौका होगा जब सलमान खान और आयुष शर्मा स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न के हिंदी रीमेक को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ महिमा मकवाना नजर आएंगी। इस फिल्म से महिमा मकवाना बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी पॉप्युलर 'टाइगर फ्रैंचाइजी' की तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्म 'किक 2' में जैकलिन फर्नांडीस के साथ और फिल्म 'कभी ईद दिवाली कभी दीवाली' में पूजा हेगड़े के साथ काम करते दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bxHN8m
via Blogger https://ift.tt/3pXCs2y
November 02, 2021 at 12:35AM