Monday, December 20, 2021

बेल्जियम पांच से 11 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगा

ब्रसेल्स, 20 दिसंबर (एपी) बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री पांच से 11 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकारकण शुरू करने के लिए सोमवार को सहमत हो गये।

देश के मंत्रियों ने कहा कि उन बच्चों का टीकाकरण करने की पुरजोर सिफारिश की गई है, जिन्हें कोविड-19 से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने का अत्यधिक खतरा है।

उन बच्चों को महीने के अंत से पहले टीके की खुराक लगाने की प्राथमिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ के नियामकों ने पिछले महीने फाइजर बायोएनटेक की घटाई हुई खुराक वाले एक टीके को 5 से 11 वर्ष आयु समूह के बच्चों में उपयोग करने की मंजूरी दी थी।

एपी

सुभाष दिलीप

दिलीप



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3qefwuo