बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Kareena Kapoor) बीते दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। हालांकि, अब उनका टेस्ट नेगेटिव () आ चुका है। करीना कपूर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में अपनी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और अपने पति सैफ अली खान () का धन्यवाद दिया है। करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'मेरा कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। इस डरावने सपने से निकलने में मदद करने के लिए मैं अपनी प्यारी बहन को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरी बेस्टफ्रेंड अमृता, हम दोनों ने कर दिखाया। मेरी फैमिली, दोस्त, पूनी, नैना और सभी का धन्यवाद जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। फैंस का भी शुक्रिया। बीएमसी काफी ऐक्टिव रही। एसआरआई डॉ. अविनाश फड़के लैब्स जो बेस्ट रहे।' करीना कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'और आखिर में मेरे पति सैफ अली खान जो इतने दिनों तक धैर्य के साथ फैमिली से दूर होटल के रूम में कैद रहे। सभी को मैरी क्रिसमस। सुरक्षित रहिए। ओके बाय, मुझे अपने बच्चों को किस करना है जो इतने दिनों से नहीं कर पाई हूं।' इससे पहले करीना कपूर खान का ओमिक्रॉन टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीएमसी ने इस बात को कन्फर्म किया है। बताते चलें कि करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर के साथ करण जौहर की डिनर पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके बाद सभी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। जबकि करण जौहर और उनके परिवार का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया था। हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने जब जानकारी की तो पता चला कि महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर भी ठीक हैं और उनका कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। वहीं, सीमा खान और उनका बेटा योहान भी कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं। इसके अलावा अमृता ने भी बताया कि वह कोविड-19 नेगेटिव हो गई हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EugeIS