Saturday, December 18, 2021

रूस के सैन्य विमानों ने अफगानिस्तान से 200 लोगों को सुरक्षित निकाला

मास्को, 18 दिसंबर (एपी) रूस के सैन्य परिवहन विमानों ने शनिवार को अफगानिस्तान को राहत सामग्री की एक खेप की आपूर्ति करने के अलावा रूसी नागरिकों, अफगान छात्रों और कुछ अन्य लोगों समेत कुल 200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन आईएल-76 मालवाहक विमान मास्को के लिए उड़ान भरने से पहले ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान में रुकेंगे।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन विमानों में रूस और किर्गिस्तान के नागरिक सवार हैं, जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते थे। इसके अलावा विमानों में रूसी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले कुछ अफगान छात्र भी सवार थे।

एपी रवि कांत पवनेश

पवनेश



from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3Fbr6g7