कटरीना कैफ () और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के 4 दिन बाद आज मुंबई वापस लौटे तो एक बार फिर चर्चा में आ गए। हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर भरे कटरीना शादी के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आईं। वो सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं और नई-नवेली दुल्हन का निखार उनके चेहरे से साफ झलक रहा था। कटरीना के अलावा बॉलिवुड की कई ऐक्ट्रेसेस का शादी के बाद फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस वाला लुक वायरल हुआ है। आइये इन तस्वीरों पर एक नज़र डालते हैं। कटरीना कैफ सबसे पहले बात करते हैं नई-नवेली दुल्हन कटरीना कैफ की, जो आज शादी के बाद पहली बार कलीना एयरपोर्ट के बाहर विक्की कौशल के साथ नज़र आईं। हाथों में लाल रंग का चूड़ा और मांग में सिंदूर भरे कटरीना के चेहरे पर गुलाबी निखार साफ नज़र आ रहा था। विक्की का हाथ थामे कटरीना ने पपाराजी का हाथ जोड़कर आभार भी व्यक्त किया। यामी गौतमयामी गौतम ने 'उरी' फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से इसी साल 4 जून को शादी की थी। उनकी शादी के बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं थी और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया था। शादी के बाद यामी की फर्स्ट अपीयरेंस की फोटो उनके होमटाउन से ही सामने आ गई थी। मांग में सिंदूर भरे यामी ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद सुंदर नज़र आई थीं। दीपिका पादुकोणदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी सुर्खियों में रही थी। उन्होंने इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूजे का हाथ थामा था। जब वो पति-पत्नी बनकर मुंबई लौटे तो उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। दीपिका ने सिल्क की सलवार-कमीज पहनी थी, जिस पर बनारसी सिल्क का दुप्ट्टा कैरी किया था। अपने लुक को लाल चूड़ा, सिंदूर और झुमका से कंप्लीट किया था। प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ जोधपुर के पैलेस में रॉयल शादी की थी। उनकी वेडिंग सेरेमनी का जश्न करीब 5 दिन तक चला था और जब शादी के बाद प्रियंका ग्रीन कलर की साड़ी में एयरपोर्ट पर नज़र आईं तो फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। अनुष्का शर्माअनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी कई दिनों तक चर्चा में रही थी। अनुष्का का ब्राइडल लुक तो आज भी लड़कियों के बीच पॉप्युलर है। अनुष्का दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में पहली बार सिंदूर लुक में नज़र आई थीं। लाल रंग की बनारसी साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। ऐश्वर्या रायऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ग्रैंड शादी में जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद ऐश लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नज़र आई थीं। हाथों में मेहंदी सजाए और मांग में सिंदूर भरे ऐश्वर्या बेहद सुंदर लगी थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yDJCeJ