Thursday, December 16, 2021

अमिताभ बच्चन ने 79 की उम्र में 4 दिन लगातार शूट किया खतरनाक स्टंट, विक्की कौशल के पिता का है ऐक्शन

बॉलिवुड के शहंशाह (Amitabh Bachchan) भले ही उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके अंदर काम को लेकर आज भी उतना ही पैशन है। इसकी बानगी हम पहले भी कई बार देख चुके हैं, जहां वो माइनस टेम्प्रेचर में भी शूट करते दिखाई दिए थे। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी कर्मठता से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि उन्होंने भारी बारिश, हैवी बैकपैक और न जाने कितनी-कितनी कठिनाइयों के साथ एक खतरनाक स्टंट की शूटिंग की है। यहां चौंका देने वाली बात ये है कि बिग बी ने ऐसा लगातार 4 दिन तक किया था। इस एक्शन को विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने सेट किया था। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो थोड़ी-सी धुंधली है। इसमें भारी बारिश और ढेर सारे भारी-भरकम कपड़ों में लदे बिग बी नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक झूलता हुआ कैंटीलीवर, संकरा वन लेन पुल.. 4 तूफानी पंखे, भारी बारिश, हिमालयी कपड़े, भारी बैकपैक और परफॉर्मेंस... पिछले 4 दिनों से पूरा दिन। विक्की के पिता श्याम का एक्शन।' बिग बी के पोस्ट पर कई सिलेब्स ने किया कॉमेंट बिग बी के इस पोस्ट पर परिणिति चोपड़ा सहित कई सिलेब्स ने कॉमेंट किया है। किसी ने उन्हें 'शहंशाह' कहा तो किसी ने लिखा कि वो हर दिन यंगस्टर्स को प्रेरित करते हैं। अगले साल रिलीज होगी मूवी बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपकमिंग मूवी 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ये 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन नज़र आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yvwNCS