Tuesday, December 21, 2021

83 के लिए रणवीर सिंह ने ली मोटी फीस, फिल्म के प्रॉफिट में भी लेंगे हिस्सा

बॉलिवुड ऐक्टर (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म '83' के लिए दर्शकों को इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ये फिल्म कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल से अटकी है। फाइनली ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच खबर है कि रणवीर सिंह ने फिल्म '83' के लिए 20 करोड़ रुपये फीस () ली है। इसके साथ ही ये बताया गया कि उनको प्रॉफिट शेयर भी दिया जाएगा। 'बॉलिवुड हंगामा' के सोर्स मुताबिक, 'रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के मामले में तेजी से एक बैंकएबल स्टार बन गए हैं। उनके हालिया ट्रैक रिकॉर्ड और उनकी लगातार बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखते हुए ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बॉलिवुड ऐक्टर डबल-फिगर में चार्ज करेंगे। फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह ने मेकर्स से 20 करोड़ फीस ली है।' सोर्स ने आगे बताया, 'रणवीर सिंह ने 20 करोड़ रुपये फीस के अलावा फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा मांगा है। हालांकि, रणवीर सिंह का हिस्सा कितना होगा इसका डीटेल अभी सामने नही आई हैं, बाकी कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यह रकम के बारे में पता चल पाएगा।' कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म '83' साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सर्ना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया और हार्डी संधू भी हैं। रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म '83' के अलावा दो और फिल्मों में नजर आएंगे। रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ और फिल्म 'सर्कस' में जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3H5sq4r