Pages

Tuesday, December 14, 2021

Ankita Lokhande Wedding: शाही अंदाज में हुई अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी, देखिए बारात से सात फेरों के फोटोज और वीडियोज

टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) आज अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी (Ankita Lokhande Wedding) महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई है। पिछले तीन दिनों से हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का जश्न मुंबई के हयात होटल में चल रहा था और अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। विक्की विंटेज कार में बैठकर अपनी बारात लेकर पहुंचे तो वहीं स्टेज पर अपने दूल्हे को देखकर अंकिता इमोशनल हो गईं। आइये आपको दिखाते हैं इस वेडिंग सेरेमनी के एक-एक पल की झलक... अंकिता और विक्की की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। खासतौर पर शादी का मंडप काफी अलग था, जैसे किसी शाही महल की तरह। शंखों और मंदिर की घंटियों की आवाज से पूरा मंडप गूंज उठा। दोनों के सात फेरे का सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाही अंदाज में हुई शादीअंकिता और विक्की की शादी एकदम शाही अंदाज में हुई। मंडप पर सैकड़ों दीपकों के साथ आरती हुई। शंखों की ध्वनि और मंत्रोचार के बीच दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इमोशनल हुईं अंकितादूल्हा बनकर जब विक्की मंडप पर पहुंचे तो उन्हें देखकर अंकिता इमोशनल हो गईं। वो विक्की के गले से लिपट गईं। इस खास मोमेंट पर अपनी दुल्हन को भावुक देख विक्की ने भी उन्हें संभाला। विंटेज कार से आए विक्कीविक्की अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए विंटेज कार से बारात लेकर आए। उनका भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो विंटेज कार में बैठे हुए हैं और ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई दे रही है। अंकिता की फैमिली ने यूं किया दूल्हे का स्वागतअंकिता लोखंडे की फैमिली ने दूल्हे विक्की का स्वागत किया। उनके माथे पर तिलक लगाया गया और बाकी की रस्में निभाई गईं। सोशल मीडिया पर छाया ब्राइडल लुक अंकिता लोखंडे ने लाल या गुलाबी रंग की जगह गोल्डन कलर का लहंगा पहना। उनके ब्राइडल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लहंगे पर भारी-भरकम स्टोन वर्क किया गया है। इस लुक को रॉयल टच देने के लिए अंकिता ने हैरिटेज ज्वैलरी को चुना, जिसमें जड़ाऊ नेकलेस, माथापट्टी, नथ और हैवी ईयरिंग्स शामिल हैं। उन्होंने चूड़ा और कलीरे भी गोल्डन कलर का ही पहना। इस लुक में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। उनका ब्राइडल दुपट्टा भी काफी चर्चा में है, जो बेहद लंबा था और उन्होंने एंट्री के टाइम कैरी किया था। विक्की ने भरी अंकिता की मांगएक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विक्की सिंदूर से अंकिता की मांग भर रहे हैं। इस दौरान अंकिता बेहद खुश नज़र आ रही हैं। शादी के बाद अंकिता और विक्की की फोटोअंकिता और विक्की की शादी के बाद एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों ऐक्ट्रेस सृष्टि रोड़े के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3s5qtRt