Pages

Tuesday, December 21, 2021

कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस से मांगा समय, किसान आंदोलन पर 'खालिस्तानी' वाले बयान पर मिला था समन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा इस समय अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों कंगना रनौत के खिलाफ में सिख संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कंगना ने किसान आंदोलनकारियों की तुलना आतंकवादियों से कर दी थी। अब इस मामले में कंगना मुंबई पुलिस से पेशी से छूट चाहती हैं। कंगना के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में उनके वकील ने कहा है कि ऐक्ट्रेस बुधवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर हैं। कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। फिलहाल कंगना की रिक्वेस्ट पर खार पुलिस स्टेशन ने कोई छूट नहीं दी है। बता दें कि कंगना ने अपने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को खालिस्तानी आतंकवादी बताया था। कंगना का यह बयान तब सामने आया था जब केंद्र सरकार ने ये कानून संसद में वापस ले लिए थे। कंगना ने इन कानूनों के वापस लिए जाने के फैसले के बाद लिखा, 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हैं लेकिन हमें उस लेडी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था। इन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए'। यह पहला मौका नहीं है जबकि कंगना के बयानों पर विवाद नहीं हुआ है। इससे पहले भी कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई विवादित बयान दिए थे जिसके बाद वह गीतकार जावेद अख्तर के मानहानि के मामले का सामना कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33DvQNs