वेटिकन सिटी, 31 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने नये साल के मौके पर सेंट पीटर्स स्क्वायर पर बने नैटिविटी स्थल पर पारंपरिक रूप से जाने का कार्यक्रम महामारी के मद्देनजर भीड़ को इकट्ठा होने से हतोत्साहित करने के लिए रद्द कर दिया है।
इस बीच, इटली में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते बड़े शहरों में 31 दिसंबर को खुले आसमान में पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।
फ्रांसिस बैसेलिका (गिरजाघर का विशाल भवन) के अंदर ही 31 दिसंबर की अपनी पारंपरिक प्रार्थना कार्यक्रम करने जा रहे हैं और वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नववर्ष मनायेंगे।
वैटिकन भीड़ पर पाबंदी लगाने में इटली की तर्ज पर चल रहा है। इटली के कई शहरों में ऑनलाइन रंगारंगा कार्यक्रम हो रहा है या ऐसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं जहां भीड़ को नियंत्रित रखा जा रहा है।
एपी राजकुमार उमा
उमा
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/3pJM00E