न्यू हैम्पशायर में गर्भपात पर प्रतिबंध या इलिनॉयस, ओरेगन और नार्थ कैरोलाइना में पुलिस सुधार उपाय इस समय के सर्वाधिक विवादित कुछ मुद्दों का हल करेंगे।
न्यू हैम्पशायर में गर्भधारण करने के 24 हफ्ते बाद गर्भपात पर प्रतिबंध होगा, हालांकि माता के स्वास्थ्य को देखते हुए इसमें राहत दी जा सकती है।
मेरीलैंड उन कुछ राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां पशुओं पर परीक्षण की गई सामग्री वाले किसी नये सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद की बिक्री निषिद्ध है।
वेरमोंट में एक नया कानून हाथी, जिराफ, समुद्री कछुआ, विलुप्तप्राय: शार्क, व्हेल आदि जंतुओं के अंगों या उनसे बने उत्पाद के व्यापार को प्रतिबंधित कर देगा।
कैलीफोर्निया और 20 से अधिक अन्य राज्यों ने भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है।
ओकलाहोमा में शीर्ष आय वाले लोगों से लिए जाने वाले करों को पांच प्रतिधत से घटा कर 4.75 प्रतिशत कर दिया गया है।
प्रांत के रिपब्लिकन गवर्नर केविन स्टिट ने कहा , ‘‘मैंने ओकलाहोमा को कारोबार के मामले में 10 शीर्ष प्रांतों में शामिल करने का संकल्प लिया है। ’’
एपी
सुभाष नरेश
नरेश
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3EGFpIn