के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल्स की बात करें तो उसमें और को सबसे ऊपर रखा जाएगा। हालांकि इस कपल के बीच दूरी का कारण बन गया है। दरअसल अर्जुन कपूर इस समय पॉजिटिव हैं और मलाइका की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में यह कपल न्यू इयर के मौके पर एक-दूसरे से दूर है। कोरोना के चलते अर्जुन कपूर क्वॉरेंटीन हैं ऐसे में न्यू इयर पर मलाइका मिस कर रही हैं। मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों पाउट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा, 'मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)...हैप्पी न्यू इयर।' देखें, मलाइका का पोस्ट: दरअसल पिछले दिनों अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर, कजन रिया कपूर और बहनोई करण बूलानी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा का भी कोविड टेस्ट कराया गया था लेकिन वह इसमें निगेटिव आई थीं। अभी अर्जुन, रिया, अंशुला और करण बूलानी को क्वॉरेंटीन रखा गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sNA9QL