Monday, December 6, 2021

राजस्थान रवाना हुए कटरीना कैफ-विक्की कौशल, उधर दूल्हा-दुल्हन के इंतजार में जगमगाया होटल

राजस्थान रवाना हुए कटरीना कैफ-विक्की कौशल, उधर दूल्हा-दुल्हन के इंतजार में जगमगाया होटल
राजस्थान रवाना हुए कटरीना कैफ-विक्की कौशल, उधर दूल्हा-दुल्हन के इंतजार में जगमगाया होटल
बॉलिवुड इंडस्ट्री के पॉप्युलर कपल में से एक () और () इस सप्ताह शादी के बंधन बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में 7 दिसंबर से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित चौथ का बरवाड़ा में सिक्स सेंस फोर्ट में शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेंगी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ 6 दिसंबर यानी सोमवार शाम को राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स के कैमरे ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ को अपनी शादी के लिए राजस्थान जाते समय एयरपोर्ट पर कैद किया। वहीं, कटरीना कैफ ने अपने घर से निकलने के दौरान पपाराजियों का मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर अभिवाद किया। इससे पहले ऐक्ट्रेस का परिवार सोमवार को दिन में राजस्थान के लिए रवाना हो चुका था। गौरतलब है कि विक्‍की कौशल और कटरीना कैफ की इस शाही शादी में 120 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया है, जिनमें कई फिल्म सिलेब्रिटी और वीआईपी मेहमान भी शामिल होंगे। कोविड-19 के तहत डबल वैक्सीनेटेड लोग ही इस शादी में शिरकत कर सकेंगे। शादी को लेकर बीते शुक्रवार को सवाई माधोपुर के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर में जिला प्रशासन की मीटिंग हुई थी। ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शाही अंदाज की शादी में बारात के लिए अलग से प्‍लानिंग हुई है। खासकर दूल्‍हे की एंट्री सात सफेद घोड़‍ियों वाले रथ पर होगी। सिक्स सेंस फोर्ट होटल के बाहर एंट्री गेट से लेकर मंडप तक को शाही अंदाज में सजाया जा रहा है। इसके लिए खास तौर पर होटल में डिजाइनर्स पहुंचे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EtJPmt
via Blogger https://ift.tt/3GiMTlZ
December 07, 2021 at 12:35AM
via Blogger https://ift.tt/334lG8u
December 07, 2021 at 12:35AM