Thursday, December 2, 2021

कटरीना कैफ के लिए खुश हैं सलमान खान क्योंकि वह विक्की कौशल को...

कटरीना कैफ के लिए खुश हैं सलमान खान क्योंकि वह विक्की कौशल को...
() और () की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने सबसे पहले कपल की शादी को लेकर डिटेल दी थी। राजस्थान के रणथंभौर में 7, 8, 9 दिसंबर को विक्की कौशल और कटरीना कैफ के शादी के फंक्शन होने वाले हैं। जब से दोनों की शादी की खबरें आना शुरू हुई हैं, तब से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि () समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, सलमान खान की शादी में उपस्थिति को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के दौरान सलमान खान रियाद में होंगे। सलमान खान पहले ही 'दबंग' टूर के लिए अपनी डेट्स फाइनल कर चुके हैं। पहले कटरीना कैफ की टूर का हिस्सा थीं, लेकिन अब उनकी जगह शिल्पा शेट्टी ने ले ली है। ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान अपने टूर पर जाने से पहले शादी के पहले होने वाले किसी एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में सलमान खान शामिल नहीं होंगे। सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'सलमान खान अपनी कई फिल्मों की को-स्टार कटरीना कैफ के लिए खुश हैं। वह कटरीना कैफ के लिए एक तरह के मेंटर रहे हैं। वह विक्की कौशल को भी पंसद करते हैं और उनके लिए खुश हैं।' कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में होगी। इसके लिए महाराष्ट्र से पंडित आएंगे। शादी को विधिवत रूप से करवाने के लिए तीन खास पंडित बुलाए गए हैं। शादी में पीएमओ से भी कुछ अधिकारियों को इनवाइट किया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3FZuvyy
via Blogger https://ift.tt/3xLzEqW
December 03, 2021 at 12:35AM