Pages

Saturday, December 18, 2021

बेस्ट फ्रेंड की बैचलर पार्टी इंजॉय करती दिखीं आलिया, वीडियो देख फैंस बोले- ये किसी ड्रीम से कम नहीं...

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक तरफ उनकी अपकमिंग मूवी 'ब्रह्मास्त्र' () की चर्चा हो रही है तो इस बीच वो अपनी बेस्ट फ्रेंड मेघना गोयल (Meghna Goyal) की बैचलर पार्टी में शामिल हुईं, जो किसी ड्रीमी पार्टी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आलिया अपनी दोस्तों के साथ जमकर इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान की मूवी के गाने 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' पर अपने कदम भी थिरकाए। इस वीडियो में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आलिया और बैचलर पार्टी की डेकोरेशन पर गया है। आलिया की बात करें तो उन्होने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। उनके साथ पूरी गर्ल गैंग है, जो झालर की रोशनी के बीच खूब इंजॉय कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस यही बोल रहे हैं कि ये किसी ड्रीम से कम नहीं है। शाहरुख के गाने पर थिरकाए कदमइस वीडियो में आलिया, शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' पर भी थिरकती नज़र आ रही हैं। ये पार्टी काफी सादगी और सॉफ्ट तरीके से हुई। आलिया ने तोड़ा कोरोना नियम!आलिया इस वजह से भी चर्चा में हैं, क्योंकि कोरोना नियम तोड़ने की वजह से बीएमसी द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस बीच वो दोस्तों संग मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। आलिया की रिपोर्ट आई थी निगेटिवदरअसल, आलिया कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। जहां से वापस लौटने के बाद आलिया भट्ट, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर को कोरोना हुआ। इनकी वजह से उनकी फैमिली के कुछ लोग भी संक्रमित हुए। वैसे तो आलिया की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन नियमों के मुताबिक उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना था। इसके बावजूद आलिया 'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च पर पहुंची थीं। इन फिल्मों में नज़र आएंगी वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32fPIFG