बॉलिवुड इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार (Vicky Kaushal) और (Katrina Kaif) की शादी को लेकर काफी दिनों कयासबाजी चल रही हैं। अब कन्फर्म हो गया है कि दोनों की शादी 9 दिसंबर को ही होगी। () को लेकर होने वाली मीटिंग के लिए राजस्थान के जिले सवाई माधोपुर के कलेक्टर ऑफिस ने एक चिट्ठी जारी की है। 9 दिसंबर को सात फेरे से पहले शुक्रवार यानी 3 दिसंबर को ही कोर्ट मैरिज (Katrina Kaif And Court Marriage) करेंगे। दोनों अपनी शादी को स्पेशल मैरिज ऐक्ट, 1954 के तहत रजिस्टर्ड करवाना चाहते हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर सवाई माधोपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने एक चिट्ठी जारी की है। चिट्ठी के मुताबिक, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के आयोजन से पहले भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था और संभावित स्थितियों के आकलन और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में 3 दिसंबर, 2021 को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। इस बैठक में जिले के बड़े अधिकारी शामिल होंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3db96pF