Thursday, December 16, 2021

OMG 2: नीली धोती, सिर पर जटा, गले में माला.. वायरल हुआ Akshay Kumar का 'शिव' अवतार

अगर आपने 'ओह माय गॉड' (Oh My God) फिल्म देखी है तो आपको इसके सीक्वल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार होगा। अक्षय कुमार () के फैंस की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने 'OMG 2' के फर्स्ट लुक को रिलीज किया। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय का एक अनदेखा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिर पर जटा, नीली धोती और गले में माला डाले उनका 'शिव' अवतार लुक फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इसी साल अक्टूबर महीने में उज्जैन में 'OMG 2' की शूटिंग शउरू की थी। उन्होंने वहां पर महाकाल के भी दर्शन किए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन के कई मंदिरों और राम घाट पर की गई। बताया जा रहा है कि मूवी में वहां के कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार का 'शिवा' लुक छाया अक्षय के लुक की बात करें तो उन्होंने नीली धोती, ऑफ वाइट कुर्ता, सिर पर जटा, गले में रंग-बिरंगी माला पहनी हुई है। उनका ये अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय भगवान शिव के रूप में नज़र आएंगे। वीडियो के बैकग्राउंड में शिव तांडव स्त्रोत चल रहा है, जो उनके इस अवतार पर जबरदस्त लग रहा है। ये स्टार्स आएंगे नज़र'ओह माय गॉड' के सीक्वल का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। इसमें 'रामायण' सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरुण गोविल भी दिखाई देंगे। वहीं, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। अक्षय ने शेयर किया था फर्स्ट लुक अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय... #OMG2 के लिए आपके आशीर्वाद और विशेज की जरूरत है। एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर चिंतन करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास। इस यात्रा में आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा हमें आशीर्वाद दे। हर हर महादेव।' इन फिल्मों में नज़र आएंगे अक्षय अक्षय कुमार के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' ने थियेटर्स में खूब धमाला मचाया। अब 'OMG 2' के अलावा उनके पास 'राम सेतु', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे', 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33q6Adu