Thursday, December 16, 2021

Pacific footballfish: अमेरिका में समुद्र के किनारे मरी मिली गहरे समुद्र की 'दानव', आजतक सिर्फ 31 बार ही आई है नजर

सैन डिएगो अमेरिका में सैन डिएगो के समुद्र तट पर गहरे पानी में रहने वाली एक भयावह मछली मरी हुई मिली है। नाम की यह मछली आजतक सिर्फ 31 बार ही समुद्र के बाहर नजर आई है। यह मछली समुद्र में करीब 3300 फीट की गहराई में ही पाई जाती है। पैसिफिक फुटबॉलफिश कभी भी उथले समुद्र में नहीं देखी गई है। ऐसे में किनारे पर मरा मिलना वैज्ञानिकों के लिए भी अचरज की बात है। मुंह में लगे सुई जैसे नुकीले दांतों से कर सकती है हमला पैसिफिक फुटबॉलफिश देखने में किसी डरावने जीव की तरह नजर आती है। गहरे काले और मटमैले रंग की इस मछली की त्वचा पर कांटे लगे रहते हैं। ऐसे में मछुआरों के लिए इतने गहरे पानी में जाकर इसका शिकार करना भी आसान नहीं होता है। इसके सुई जैसे तेज दांत किसी भी दूसरे जीव पर हमला कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन, इसकी सबसे बड़ी विचित्र बात सिर से ऊपर डंठल की तरह दिखने वाला एक अंग है। पैसिफिक फुटबॉलफिश (तस्वीर-Scripps Institution of Oceanography) सिर पर लगा एंटीना अंधेरे में बनाता है घातक शिकारी इस मछली के सिर के ऊपर स्थित डंठल में एक बायोल्यूमिनसेंट टिप लगी होती है। जिससे इस मछली को अंधेरे में भी शिकार करने में सहूलियत मिलती है। अत्याधिक गहराई में रहने के कारण इस मछली के शिकार वाले इलाके में सूरज की रोशनी भी कम ही पहुंचती है। ऐसे में यह अपनी बायोल्यूमिनसेंट टिप से दूसरी मछलियों का शिकार करती है। समुद्र तट पर मरी मिलने से वैज्ञानिक भी हैरान फॉक्स 5 सैन डिएगो की रिपोर्ट के अनुसार, इस मछली को 10 दिसंबर को सैन डिएगो के एनकिनिटास में स्वामी बीच पर मरा हुआ देखा गया। यह मछली एक फीमेल है, जिसका वजन लगभग 2.25 किलोग्राम है। इस मछली को जांच और संरक्षित करने के लिए अब स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी के हवाले कर दिया गया है। पैसिफिक फुटबॉलफिश गहरे समुद्र की तीसरी ऐसी मछली है, जिसे कैलिफोर्निया समुद्र तट पर देखा गया है। 13 नवंबर को भी मरी मिली थी ऐसी ही एक मछली पिछली पैसिफिक फुटबॉलफिश मछली को 13 नवंबर को ला जोला में ब्लैक बीच के पास देखा गया था। 10News की रिपोर्ट के अनुसार, गहरे समुद्र में मछली की खोज जे बीलर ने की, जो टोरे पाइन्स में ब्लैक बीच पर किनारे पर टहल रहे थे। बीलर ने उस दिन समुद्र तट पर एक अजीब दिखने वाली वस्तु देखी। शुरू में उसे लगा कि यह जेलीफिश है। करीब से देखने के बाद, उन्होंने महसूस किया कि यह कोई दुर्लभ मछली है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्क्रिप्स को दे दी।


from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3yznotX