बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद () ने कोरोना वायरस की पहली लहर और दूसरी लहर में तमाम जरूरतमंदों के लिए हाथ बढ़ाया था। प्रवासियों को बस से घर भेजने से लेकर मेडिकल बिल्स का पेमेंट करने तक सोनू सूद ने लोगों की मदद की। उनके इस नेक काम के लिए हर तरफ उनकी तारीफ हुई। अब ऐक्टर ने एक पहल मोगा दी धी (मोगा की बेटी) की है। सोनू सूद इस बार अपनी बहन के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। भाई-बहन की जोड़ी मंगलवार को मोगा की स्कूल छात्राओं और समाजसेवियों को 1000 साइकिल बांटी। मोगा के आसपास के करीब 40-45 गांवो के छात्रों को उनके अभियान का फायदा मिला। सोनू सूद ने कहा, 'स्कूल और घर के बीच की दूरी सच में लंबी है, जिससे छात्रों को भीषण ठंड में क्लास के लिए जाना मुश्किल होता है। इस समस्या के समाधान में उनकी मदद करने के लिए 8वीं से 12वीं तक की पात्र छात्राओं को साइकिल देना है। हमारे अभियान में समाजसेवियों को भी साइकिल दी जाएंगी।' सरकारी स्कूल के टीचर्स ने वंचित पृष्ठिभूमि के इन पात्र छात्रों की पहचान की है। सोनू सूद की बहन मालविका सूद 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के साथ सक्रिया रूप से काम कर रही हैं। सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें वह अब अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में दिखाई देंगे। हालांकि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ET7Oeq