Pages

Wednesday, January 26, 2022

अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास नाव पलटी; एक शव बरामद, 38 अन्य की तलाश जारी

मियामी (अमेरिका), 26 जनवरी (एपी) अमेरिकी तटरक्षक ने बुधवार को कहा कि उसके कर्मियों ने फ्लोरिडा तट के पास एक नौका पलटने की घटना के कुछ दिनों बाद एक शव बरामद किया है और 38 अन्य की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि नौका का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था।

कैप्टन जो-एन एफ. बर्डियन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्य प्रवासियों को बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

तटरक्षक बल ने ट्विटर पर कहा कि मंगलवार को, फोर्ट पियर्स से 72 किलोमीटर दूर नौका के पास एक व्यक्ति को बचाया गया। व्यक्ति ने बताया कि वह 40 लोगों के उस समूह के साथ था जो शनिवार रात बहामास के बिमिनी द्वीप से रवाना हुए थे।

उसने कहा कि मौसम खराब होने के कारण नौका पलट गई और किसी ने जीवनरक्षक जैकेट नहीं पहना था। बचाकर लाये गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी तटरक्षक इसे मानव तस्करी का संदिग्ध मामला बता रहा है।

एपी सुभाष माधव

माधव



from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/3r0wQVk