अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika ) आज 11 जनवरी को एक साल की हो चुकी है। फैन्स, फ्रेंड्स और घर वाले वामिका को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशस मीडिया पर बेटी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। वहीं अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश ने भी वामिका को बर्थडे विश करते हुए ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं। अनु्ष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी की नई तस्वीर पोस्ट की है और इसी के साथ वामिका को विश करने वाले को थैंक्स कहा है। इस तस्वीर में अनुष्का की बेटी वामिका मां की दोस्त रूमी मित्रा की बेटी के साथ खेलती नजर आ रही है। वहीं कर्णेश ने वामिका की कई तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह अपने पैरंट्स अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ नजर आ रही है। इसे शेयर करते हुए कर्णेश ने लिखा है कि वामिका कोहली 1 साल की हो गई। इन सभी तस्वीरों में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा और इसके पीछे अनुष्का और विराट इसकी वजह भी बता चुका हैं। विराट ने कहा था, 'एक कपल के तौर पर हमने ये फैसला किया है कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगे, जब तक कि वह खुद ये न समझ ले कि सोशल मीडिया होता क्या है और इस बारे में वह खुद फैसला ले सके।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Gmjnwc