() और () शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मना रहे हैं। विक्की कौशल इस समय अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर बताया है कि वह त्यौहार से पहले मिठाईयों को आनंद ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस कपल ने बीते 9 दिसंबर को शादी की थी। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें जलेबी नजर आ रही है और उन्होंने इसके साथ 'इंदौर ब्रो' लिखा है। विक्की कौशल के द्वारा शेयर की गई जलेबी की तस्वीर देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा। इसके अलावा ऐक्टर ने अपने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई थी। इस शादी के दौरान सिर्फ परिवार को सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी के बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी तस्वीरों को शेयर किया था। इसके बाद दोनों अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की पाइपलाइन में कई फिल्म हैं। वह 'गोविंदा मेरा नाम', 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा', 'तख्त' और 'मॉनेक शॉ' फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, कटरीना कैफ 'फोन भूत', 'टाइगर 3', 'जी ले जरा' और मेरी 'क्रिसमस' फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Fj1UDC