Monday, January 17, 2022

अमिताभ बच्चन से नातिन नव्या ने मांगी उनकी हुडी, सोशल मीडिया यूजर्स ने ले ली मौज

बॉलिवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी तस्वीरें () शेयर की हैं। बिग बी की इन तस्वीरों पर उनकी नातिन () ने कॉमेंट किया तो यूजर्स ने उनसे मौज ले ली। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज शेयर किया है। इसमें वह वाइट कलर की हुडी और ब्लैक कलर के ट्राउजर के साथ ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा है। वह कार से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'काम पर वापसी। मास्क लगाइए... सेनिटाइज करिए... सोशल डिस्टेंस बनाइए... वैक्सीन लगावाइए।' अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'क्या ये हुडी मुझे मिल सकती है?' इस पर यूजर्स ने नव्या नवेली नंदा के मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने रिप्लाई किया, 'आपके पास तो सर खुद ही हैं। हुडी तो मेरे को दे दो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुमको बस हुडी ही चाहिए जाकर मांग लो और क्या।' इस तरह से तमाम यूजर्स ने कॉमेंट किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। अब अमिताभ फिल्म' ब्रह्मास्त्र', फिल्म 'रनवे 34', फिल्म 'गुडबाय', फिल्म 'झुंड' और 'द ईंटर्न' के रीमेक में काम करते दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3FD1YOu