मशहूर म्यूजिक कंपोजर () की बेटी (Khatija Rahman) ने साल 2022 की शुरुआत में ही सगाई ( Engagement) करके खुशखबरी दी है। खातिजा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को सगाई की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद () के बारे में भी बताया है। खातिजा रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज शेयर किया है। इसमें एक तरफ उनके मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद की और दूसरी तरफ खातिजा की तस्वीर है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'ईश्वर के आशीर्वाद से उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। मेरे बर्थडे पर 29 दिसंबर को सगाई हुई है, जिसमें फैमिली और करीबी लोग शामिल हुए थे।' खातिजा रहमान ने जो कोलाज शेयर किया है। उसमें वह पिंक कलर की ड्रेस के साथ डिजाइनर मास्क लगा रखा है। मास्क के कारण खातिजा का चेहरा पूरा नहीं दिख रहा है। वहीं, कोलाज में रियासदीन शेख मोहम्मद की ब्लैक एंड वाइट फोटो है। जानी मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक बार खातिजा रहमान को उनके हिजाब के लिए कहा था, 'जब मैं पढ़े-लिखे लोगों को बुर्के में देखती हूं, तो घुटन होती है।' इस पर खातिजा ने तस्लीमा नसरीन जवाब देते हुए कहा था, 'मुझे मेरे द्वारा चुने गए विकल्पों को लेकर कोई पछतावा नहीं है।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mQgvzR