ब्लिंकन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब रूस के अपने पड़ोसी यूक्रेन पर हमले की आशंका के चलते अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ा है।
यूक्रेन और अन्य सुरक्षा मामलों पर जारी असहमति को हल करने के लिए पिछले सप्ताह मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच राजनयिक वार्ता बेनतीजा रहने के बाद यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए ब्लिंकन कीव का दौरा करेंगे।
बयान के मुताबिक, ब्लिंकन का दौरा और विचार-विमर्श, उन राजनयिक प्रयासों का हिस्सा हैं, जोकि रूसी सेना के कारण पैदा हुए तनाव और यूक्रेन के खिलाफ जारी उसकी आक्रामकता को कम करने के लिए किए जा रहे हैं।
इसके मुताबिक, यूक्रेन के बाद ब्लिंकन बर्लिन का दौरा करेंगे, जहां वह अपने जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के समकक्षों के साथ मुलाकात करेंगे और रूस की किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई के खिलाफ संभावित प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा करेंगे।
एपी
शफीक दिलीप
दिलीप
from America Ki Khabar: USA News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें, USA Samachar https://ift.tt/329qKrW