बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Disha Patani) का सोशल मीडिया पर अलग ही जलवा है। उनके वीडियोज और फोटोज शेयर होते ही वायरल हो जाते हैं। दिशा पाटनी ने एक बार अपनी दो तस्वीरें () शेयर की हैं। ऐक्ट्रेस की बिकिनी वाली इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं। दिशा पाटनी हाल ही में मालदीव वकेशन से लौटी हैं और वहां की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा पाटनी बिकिनी पहनकर मालदीव के नीले पानी में इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। ऐक्ट्रेस की तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा, 'जलपरी।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वाटर बेबी।' इस तरह से तमाम फैंस ने कॉमेंट किया है। बताते चलें कि दिशा पाटनी ने इसी ड्रेस में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो में वह बिकीनी पहनकर समंदर में अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। अब दिशा पाटनी एकता कपूर की फिल्म 'केटीना' और मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन 2' में काम करती दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3HwP6e7