Pages

Friday, January 14, 2022

न्यूयॉर्क से भारत लौटीं सुहाना खान, बॉलिवुड में छा जाने को तैयार शाहरुख की बेटी

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान () और गौरी खान () की बेटी () की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अब सुहाना खान लंबे समय के बाद मुंबई वापस आई हैं। मुंबई लौटने पर अंधेरी में पपाराजियों ने सुहाना खान को एक कार में बैठे हुए अपने कैमरे में कैद किया। सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह पहले अपने कॉलेज प्रॉजेक्ट के लिए 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दीं। सुहाना खान ने अपने ऐक्टिंग स्किल से सभी को प्रभावित किया। बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डायरेक्टर जोया अख्तर ने इंटरनैशनल कॉमिक बुक 'आर्ची' के इंडियन अडॉप्शन पर अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म में सुहाना खान को कास्ट किया गया है। फिल्म में सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नजर आएंगे। जोया अख्तर की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ की मस्ती करते हुए तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3troiby