Monday, January 10, 2022

खुशी कपूर कोरोना की चपेट में आईं, जान्हवी और बोनी कपूर हुए होम क्वॉरंटीन

जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor ) कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। खबर है कि जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और पापा बोनी कपूर होम क्वॉरंटीन हो गए हैं। हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थो जो अब ठीक हो चुके हैं। वहीं जान्हवी के लेटेस्ट पोस्ट ने पहले से ही फैन्स को डरा रखा था क्योंकि थर्मामीटर के साथ उनकी तस्वीर देख लोग उनसे ऐसा ही सवाल पूछ रहे थे कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया। पहली ही तस्वीर में जान्हवी के मुंह में थर्मामीटर नजर आ रहा है। लोगों को लगा कि कहीं जान्हवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हो गई हैं। हाल के दिनों में बहुत सारे बॉलिवुड सिलेब्रिटीज COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हैं। उनके अलावा रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अनिल कपूर और बोनी कपूर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3HV9hmv