Saturday, January 1, 2022

फिल्मी स्टार्स की वो बेटियां, जिन्होंने साबित किया कि ऐक्टिंग से भी खूबसूरत है उनके करियर की दुनिया

यहां बॉलिवुड स्टार्स की उन बेटियों के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने लिए बने-बनाए रास्ते पर चलने का नहीं बल्कि कुछ अलग करने का फैसला लिया। ये बेटियां बड़े-बड़े घरानों की हैं, खूबसूरत हैं और काफी फिट भी, जो चाहतीं तो इंडस्ट्री में आराम से एंट्री ले सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपने लिए अलग रास्ते चुने। ऐसी बेटियों में कई नाम शामिल हैं जिनमें संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ आदि शामिल हैं। संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा के साथ हुई थी, जिनसे उन्हें बेटी त्रिशला दत्त हैं। ऋचा का कैंसर से साल 1996 को निधन हो गया जिसके बाद से त्रिशला अपने नाना-नानी के साथ अमेरिका में रहने लगीं। त्रिशला की मां और पापा, दादा-दादी सभी फिल्म इंडस्ट्री से रहे, लेकिन उन्होंने कभी इस ओर कदम बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा। त्रिशला एक बिजनसवुमन हैं। त्रिशला क्रिमिनल लॉ में ग्रैजुएट हैं और साइकलॉजी में मास्टर्स किया है। त्रिशला फिल्मों से काफी दूर नेल आर्ट और हेयर एक्सटेंशन जैसे कामों से जुड़ी हैं। त्रिशला न्यू यॉर्क में ड्रीम ट्रेसेस हेयर एक्सटेंशंस की फाउंडर हैं और वह अपने लाइफस्टाइल और ब्यूटी ब्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं। त्रिशला सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और पर्सनल लाइफ की बातें भी खुलकर शेयर किया करती हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ऋषि कपूर और वाइफ नीतू कपूर दोनों ने बॉलिवुड को कई शानार फिल्में दीं, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा ने इसे दूर रहने का फैसला लिया। रिद्धिमा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और काफी फिटनेस फ्रीक भी हैं, लेकिन उन्होंने अपने लिए बिजनस का रास्ता चुना। रिद्धिमा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि फिल्मों के ऑफर्स तो उन्हें बहुत मिले, लेकिन उन्होंने कभी इंडस्ट्री में काम करने के बारे में सोचा ही नहीं। रिद्धिमा पहले फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं और बाद में उन्होंने जूलरी डिजाइन में अपना कदम बढ़ाया। रिद्धिमा अक्सर अपने डिजाइन्स की झलकियां सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया करती हैं। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा कृष्णा श्रॉफ बॉलिवुड की उन स्टार किड्स में से हैं जो मानती हैं कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए फिल्में करने की जरूरत नहीं। रिद्धिमा की तरह कृष्णा के भी पैरंट्स जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ बॉलिवुड ऐक्टर्स रहे हैं लेकिन उनकी बेटी ने अपने लिए कुछ और रास्ता चुना। कृष्णा बॉलिवुड की उन स्टार किड्स से किसी मामले में कहीं कम नहीं जो आज फिल्मी दुनिया पर राज कर रही हैं। कृष्णा जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं और वो खुद का जिम भी चलाती हैं। साल 2018 में कृष्णा ने टाइगर के साथ मुंबई में MMA MATRIX नाम से अपना जिम ओपन किया था। कृष्णा ग्लैमरस मॉडल के रूप में जानी जाती हैं, जो अक्सर अपने फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। कृष्णा सोशल मीडिया पर खूब बिंदास हैं और जो उन्हें पसंद है वह अपने लिए जरूर करती हैं। अनिल कपूर की छोटी लाडली रिया कपूर ऐसी ही एक बेटी हैं अनिल कपूर की छोटी लाडली रिया कपूर। रिया एक ऐसे फिल्मी बैकग्राउंड का हिस्सा हैं, जो अगर चाह लेतीं तो आसानी से एंट्री मार सकती थीं। पिता-चाचा, भाई-बहन..उनकी फैमिली में लगभग हर कोई इंडस्ट्री का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता बनाया। रिया ने कैमरे के पीछे रहकर काम करने का फैसला किया और फिल्म प्रड्यूर बनीं। फिल्म 'वेक अप सिड' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी रिया ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रड्यूस की, जिसमें सोनम और करीना कपूर भी नजर आ चुकी हैं। रिया ने एक बार बताया भी था कि उनके पिता चाहते थे कि वह फिल्मों और एक हीरोइन के तौर पर बंधी न रह जाएं। इसके अलावा रिया फैशन डिजाइनर भी हैं और बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रैंड Rheson भी चलाती हैं। संजय खान की बेटी सुजैन खान बॉलिवुड ऐक्टर संजय खान की बेटी सुजैन खान (रितिक रोशन की एक्स वाइफ) ने फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद इस इंडस्ट्री में कदम नहीं बढ़ाया। रितिक ऐक्टिंग नहीं बल्कि डिजाइनिंग वर्ल्ड में काफी फेमस हैं। सुजैन एक बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर हैं और अपने बिजनेस को अच्छी तरह से संभालती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32Gye63